UP News: पीलीभीत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई दौरा करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2024 - 12:27 PM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जार ही है। पूरनपुर व कलीनगर तहसील का ट्रांस शारदा क्षेत्र तथा अत्यधिक प्रभावित हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय से जिला प्रशासन को संकेत मिला है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को यानी आज (10 जुलाई) बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने के लिए आ सकते हैं। वहीं सीएम योगी बाढ़ पीड़ितों से भी मुलाकात कर सकते हैं। इस पर प्रशासन ने अभी पूरी तौर पर पुष्टि नहीं की है।

PunjabKesari

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शारदा नदी में 4 लाख क्यूसेक से अधिक अतिरिक्त पानी वनबसा बैराज से छोड़ा गया था। शारदा नदी में सुबह 9 बजे 94 हजार 510 क्यूसेक अतिरिक्त पानी चल रहा है। धीरे-धीरे जलस्तर में कमी आ रही है। देवहा नदी में अभी भी 56 हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी चल रहा है। देवहा खतरे के निशान से ऊपर बहने से बरेली तथा टनकपुर हाईवे बाढ़ का पानी चल रहा है। शहर में ईदगाह रोड, खकरा पुल, दूधिया मंदिर, लेखराज चौराहा, फीलखाना, पकड़यिा नौगवां, चंदोई आदि के निचले इलाकों में देवहा की बाढ़ का पानी घुस गया है। देवहा और लोकल नदी खकरा में आई बाढ़ से टनकपुर हाईवे पर कलेक्ट्रेट व ऑफिसर्स कॉलोनी के सामने पांच फीट पानी चल रहा है। सिविल लाइंस चौकी के पास से पीलीभीत टाइगर रिजर्व मुख्यालय जाने वाला मार्ग भी जलमग्न है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि शहर के मुहल्ला खकरा, डालचंद, बेनी चौधरी, फीलखाना, दूधिया मंदिर रोड, लेखराज चौराहा आदि में भी देवहा में आई बाढ़ का पानी अभी तक भरा हुआ है। ऐसे में लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। शहर से सटे गांव चंदोई जाने वाले मार्ग पर स्थित खकरा नदी पुल पर भी कई फीट पानी चल रहा है। नगर पंचायत नौगवां पकड़यिा में देवहा नदी में जाने वाला बड़ा नाला उफना गया। नाला का बहाव उल्टा हो गया है।

PunjabKesari

पीलीभीत में बाढ़ से हालात गंभीर, सेना के हेलीकॉप्टर मदद को आए
वहीं बीते मंगलवार को बाढ़ में फंसे लोगों को प्रशासन ने बरेली से बुलाए गए सेना के जवानों ने हेलीकॉप्टर की मदद से बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू कराया है। बरेली व टनकपुर हाईवे पर भरी मात्रा में पानी भर जाने से आवागमन अवरुद्ध है। जहानाबाद थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सियावाड़ी पट्टी के पास बरेली पीलीभीत रेलवे लाइन को बाढ़ के पानी ने रेल लाइन के नीचे मिट्टी को काट कर अपना रास्ता बना लिया। इसके बाद मंगलवार से इस रूट पर भी रेल सेवा बाधित हो गई।

PunjabKesari

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के अनुसार पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गैर आबाद गांव बिनौरा ता. गजरौला में गौढ़ी पर रह रहे सात लोग बाढ़ से घिरने की तहसीलदार पूरनपुर वीरेंद्र कुमार ने सूचना दी थी। उन्होंने मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को अवगत कराया। उनके निर्देश पर मंगलवार को तड़के सेना के हेलीकॉप्टर ने दयाराम, मुजफ्फर, साहिल, शब्बर,शोएब आदि को ग्रांट नंबर दो ढक्का चांट में सुरक्षित पहुंचा दिया।

PunjabKesari

पीलभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर वाहनपुर गांव निवासी बदरुद्दीन अंसारी का 11 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जुनेद का खेलते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को गोता खोरों के माध्यम से उसका शव बरामद कराया है। बीसलपुर एसडीएम महिपाल सिंह ने घटना स्थल पर जाकर परिजनो को आश्वत किया।

PunjabKesari

अपर जिलाधिकारी एफ आर ऋतु पुनिया ने मीडिया को बताया कि मंगलवार को सुबह से ही पूरनपुर के ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव खिरकिया बरगदिया में बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को हेलीकाप्टर से रेस्क्यू करने का अभियान शुरू कर दिया गया। अब तक दस लोगों को सुरक्षित ढंग से रेस्क्यू कर लिया गया है। अन्य लोगों को रेस्क्यू किए जाने का कार्य जारी है। पीलीभीत में शारदा नदी का पानी 200 गांवों में घुस गया है। लोग छतों पर रातें गुजारने को मजबूर हैं, यहां सड़कों पर नाव चल रही है। एन डी आर एफ और एस डी आर एफ की टीम रेस्क्यू में लगी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static