कांग्रेस ने रेप के आरोपी को बनाया प्रत्याशी, महिला नेत्री ने किया विरोध तो नेताओं ने की पिटाई

punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2020 - 01:15 PM (IST)

देवरिया: महिला अपराध पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतर जाते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के देवरिया में उन्हीं के पार्टी दफ्तर में राष्ट्रीय सचिव सचिन नायर के सामने महिला नेत्री के साथ मारपीट हुई।

PunjabKesari
पार्टी सूत्रों के अनुसार देवरिया में टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में कल देर शाम उस समय हंगामा मच गया जब पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने सचिव व पूर्वांचल सह प्रभारी सचिन नायक पर गुलदस्ता फेंक दिया। आरोप है कि महिला ने नायक पर थप्पड़ भी चलाया। इसके बाद हंगामा मच गया और कार्यकर्ताओं ने उस महिला कार्यकर्ता को जमकर पीटा। कुछ कार्यकर्ता रोकने की भी कोशिश में लगे रहे। महिला कार्यकर्ता के साथ आई तीन महिलाओं को भी जमकर पीटा गया।

PunjabKesari
देवरिया सदर विधानसभा से भाजपा के जनमेजय सिंह विधायक थे। उनके असमायिक निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी जहां तीन नवम्बर को उपचुनाव हो रहा है। यहां से कांग्रेस ने मुकुंद भास्कर मणि को उम्मीदवार घोषित किया है। जिसको लेकर शनिवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक चल रही थी जिसके दौरान महिला कार्यकत्ता पहुंची और गुलदस्ता देकर सम्मानित करने के बहाने उसे फेककर राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक को दे मारा। सचिन नायक पूर्वांचल सह प्रभारी भी है जो संगठन का काम देखते हैं।

महिला कार्यकर्ता तारा देवी ने कहा कि वो चार साल से पार्टी सदस्य हैं। महिला नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भास्कर मणी पर रेप का आरोप है और उन्हें पार्टी ने टिकट देकर गलत काम किया है। महिला नेता ने कहा कि हम चाहते है की साफ सुथरे छवि के लोगों को टिकट दिया जाए। यही बात कहने के लिए राष्ट्रीय सचिव नायक के पास गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static