कांग्रेस ने जारी की 28 उम्मीदवारों की नई लिस्ट, 11 महिलाओं को मिला टिकट

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 03:36 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 28 और उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिनमें 11 महिलाएं शामिल हैं। यह राज्य में कांग्रेस उम्मीदवारों की आठवीं सूची है।
PunjabKesari
कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब तक 370 से अधिक उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जिनमें से 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिया गया है। कांग्रेस की आठवीं सूची के मुताबिक, अमेठी से आशीष शुक्ला, कुंडा से योगेश यादव, पडरौना से मोहम्मद जहीरूद्दीन, फाजिल नगर से मनोज सिंह और घोषी से प्रियंका यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची में दो सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। परिणाम 10 मार्च को घोषित होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Related News

static