नोएडा के न्यायालय में कोरोना ने दी दस्तक, एक ही दिन 2 कर्मचारी पाए गए पॉजिटिव

punjabkesari.in Tuesday, Jan 11, 2022 - 10:46 AM (IST)

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में 2 कर्मचारियों के संक्रमित होने से पूरे परिसर में  हड़कंप मच गया, जिसकी वजह से न्यायालय को एक दिन के लिए बंद कर दिया है। वहीं, पूरे परिसर को सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार, सोमवार को जिला न्यायालय में 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश अशोक कुमार ने कोर्ट को एक दिन के लिए बंद करने का आदेश दे दिया। इसके साथ ही मंगलवार को होने वाले सभी केसों की सुनवाई बुधवार को कर दी और साथ ही पूरे परिसर को सैनिटाइज कर करवाया जा रहा है।           


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static