कमबख्त इश्क! प्यार में रिश्ता बना दीवार तो बुआ-भतीजे ने दी जान, पढ़ें लव अफेयर की दर्दनाक स्टोरी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 30, 2025 - 03:33 PM (IST)

ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से प्रेम- प्रसंग का मामला सामने आया है। यहां पर युवक और युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव उतारा। विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रेम प्रसंग में सुसाइड की आशंका 
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया ये मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। मृतक रिश्ते में बुआ-भतीजे लगते थे। ग्राम आलापुर के रहने वाले 19 वर्षीय युवक एक सप्ताह पहले कानपुर से अपने घर आया था। वह अपने परिजनों के साथ रह रहा था। बीते शनिवार को वह किसी को कुछ बताए बिना घर से चला गया। परिजनों ने यह मान लिया था कि वह मजदूरी करने फिर कानपुर चला गया है।

रिश्ते में दोनो लगते थे बुआ-भतीजा
वहीं, ग्राम नगवांस की रहने वाली किशोरी दुर्गा पूजा देखने के लिए गई थी लेकिन वह घर नहीं पहुंची तो परिनों को उसकी खोजबीन शुरू की। उसके बावजूद भी उसकी कोई जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी। उसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ओर पुलिस की जब तलाश शुरू कर तो ग्राम नगवांस के पास खेड़र नदी के समीप आम के पेड़ से एक ही दुपट्टे के दोनों छोरों पर उनके शव लटके होने की जानकारी मिली। पुलिस परिजनों की मौजूदगी में शव की शिनाख्त काराई। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो भाई व तीन बहन में छोटा था। तो वहीं किशोरी भी तीन बहनों व दो भाइयों में छोटी थी।

तीन वर्ष से दोनो के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग
जानकारी के मुताबिक तीन वर्ष पूर्व किशोरी व युवक भट्टे पर मजदूरी करने के लिये उज्जैन गये थे। जहां से उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। दोनों की मोबाइल पर आपस में बातचीत होती रहती थी। किशोरी युवक की रिश्ते में बुआ लगती थी। इसलिए परिजन उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। दोनो आपस में शादी करना चाह रहे थे, लेकिन परिजनों के विरोध से आहत हो कर दोनो अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल की रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static