यूपी में धूमधाम से मनाई जा रही है ईद: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अखिलेश पहुंचे ईदगाह, लोगों से गले मिलकर दी बधाई

punjabkesari.in Tuesday, May 03, 2022 - 12:05 PM (IST)

लखनऊ: कोरोना काल होने की वजह से पिछले 2 साल से प्रदेश में ईद को त्यौहार फिका जा रहा था, लेकिन इस बार ईद का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों ने सुबह नमाज अदा करने के दौरान सभी के लिए अमन व चैन की दुआ की। वहीं, लखनऊ के ईदगाह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से गले मिलकर उनको ईद की बधाई दी। उत्तर प्रदेश में आगरा, मेरठ, अलीगढ़, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज तथा वाराणसी के साथ गोरखपुर में भी लोगों ने नौ बजे से मस्जिदों का रुख किया। सभी मस्जिदों में लोग बड़ी संख्या में उमड़े और नमाज अदा की।

लखनऊ में ईदगाह ऐशबाग के साथ ही टीले वाली मस्जिद में भी नमाज अदी की गई। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ईदगाह में पहुंचकर लोगों को ईद की बधाई दी। ब्रजेश पाठक ने ईद के मौके पर ईदगाह में लोगों से गले मिलकर उनको बधाई दी। राजधानी लखनऊ की गंगा जमुनी तहजीब काफी विख्यात भी है। ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने हुजूम एकत्र था। यहां पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने नमाज अदा कराई। 

इस दौरान ईदगाह के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। जिला प्रशासन के साथ यहां पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद थे। नगर निगम तथा जलकल के साथ अग्निशमन विभाग के अफसर भी तैनात थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static