सपा सरकार ने पर्यावरण संरक्षण सार्वजनिक स्थलों को विकसित करने की गहरी रुचि ली है: अखिलेश

punjabkesari.in Wednesday, Mar 24, 2021 - 07:47 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी  पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपने कार्यकाल में बनाये पार्क का उल्लेख किया और कहा कि सपा की सरकार जब भी बनी उसने प्रदेश में जनसामान्य के स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्थलों को विकसित करने में गहरी रूचि ली है।  यादव ने यहां जारी बयान में कहा कि राजधानी लखनऊ में जनता के आकर्षण के सबसे बड़े केन्द्र के रूप में लोहिया पार्कऔर जनेश्वर मिश्र पार्क का नाम आता है। यहां रोजना सैकड़ों लोग प्रात: सायं भ्रमण करने आते हैं। लोग यहां खुली हवा में सांस लेते हैं। नौजवान खेलूकूद-एक्सरसाइज में व्यस्त हो जाते हैं तो बच्चों के लिए यहां कई खेल उपकरण है। उनके दौड़ने भागने के लिए खुला मैदान है। जनेश्वर पार्क में साइकिलिंग की व्यवस्था है।  

बता दें कि  लखनऊ के गोमतीनगर के विपिनखण्ड में 76 एकड़ में बना लोहिया पार्क तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी आंदोलन के महानायक राम मनोहर लोहिया की स्मृति में इस पार्क का निर्माण कराया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पर्यावरण की द्दष्टि से एशिया के सबसे बड़े पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क का 5 अगस्त 2014 को उद्घाटन किया था। 367 एकड़ में फैला यह पार्क समाजवादी नेता श्री जनेश्वर मिश्रा को समर्पित है।  कल 23 मार्च को राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रेरणा पुरुष लोहिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भेंट करने के लिए अखिलेश यादव मेरठ की जनसभा के बाद सीधे लखनऊ एयरपोर्ट से अपराह्न लोहिया पार्क पहुंचे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static