विकास के खजांची जय बाजपेई को पुलिस ने छोड़ने के बाद दोबारा किया गिरफ्तार, लगाया से आरोप

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2020 - 10:54 AM (IST)

कानपुरः एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद फरार जय बाजपेई को हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया, लेकिन रात को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने खजांची के साथी को भी पकड़ लिया है। 

खजांची जय बाजपेई पर आरोप है कि उसने विकास दुबे को भगाने में मदद की थी। वहीं  रविवार को नजीराबाद पुलिस ने साक्ष्य न मिलने के बाद उसे घर ले जाकर छोड़ दिया गया था। वहीं जब मीडिया में खबर चलने के बाद नजीराबाद पुलिस ने जय बाजपेई को कारतूस सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस पर पुलिस का कहना है कि जय बाजपेई द्वारा विकास दुबे को कारतूस सप्लाई करने की पुष्टि हुई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static