जिला पंचायत चुनावः रामपुर में थमा भाजपा का विजय रथ, सपा ने जमाया कब्जा

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 01:27 PM (IST)

रामपुर/उत्तर प्रदेशः उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से लगातार महत्वपूर्ण पदों पर भाजपा को मिलती आ रही जीत पर कल विराम लग गया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद से शुरू हुआ जीत का सिलसिला रामपुर के सैदनगर ब्लॉक प्रमुखी की सीट पर जाकर थम गया। यहां भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। 
PunjabKesari
समाजवादी पार्टी से सभी सीटें छीनने के प्रयास में जुटी भाजपा सैदनगर ब्लॉक में भी अपना झंडा गाड़ना चाहती थी। भाजपा का विजय रथ उस समय थम गया जब उनके हाथ से सैदनगर ब्लॉक प्रमुखी की सीट निकल गई। हार के बाद बीजेपी नेताओं ने प्रशासन पर समाजवादी पार्टी के दबाव में काम करने का भी आराेप लगाया। 

वहीं दूसरी तरह भाजपा ने अपने जीत के क्रम को आगे बढ़ाने के लिए रामपुर के मिलक ब्लॉक की सीट के लिए भी अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या भाजपा को सैदनगर ब्लॉक से मिली करारी शिकस्त के बाद मिलक ब्लॉक प्रमुखी की सीट जितना आसान होगा। 
PunjabKesari
सैदनगर में भाजपा की किरकिरी होने के बाद मिलक ब्लॉक पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं भाजपा के बड़े बड़े नेता भी अपनी सारी ताकत झोंकते नज़र आ रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static