आनंदीबेन पटेल बोलीं- शिक्षा प्रणाली ऐसी हो जो आंगनबाड़ी से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक सेतु का काम करे

punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2022 - 10:28 PM (IST)

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को कहा कि राज्य की शिक्षा प्रणाली ऐसी होनी चाहिए जो आंगनबाड़ी से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक एक सेतु का काम करे। राज्यपाल ने अपने दो दिवसीय लखीमपुर खीरी दौरे के पहले दिन विद्या भारती द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में छात्रों के सम्मान समारोह को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा के जरिए छात्रों में अनुशासन और संस्कारों का संचार करने वाले विद्या भारती संगठन के प्रयासों की सराहना की।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा प्रणाली ऐसी होनी चाहिए जो आंगनबाड़ी से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक एक क्षेत्र के रूप में काम करे। राज्यपाल ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि यह नीति शिक्षकों, विद्यार्थियों और विशेषज्ञों से सलाह-मशवरे के बाद तैयार की गई है और इसे हर स्तर पर लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा देने में मदद करने के साथ-साथ अपने करियर को चुनने में सक्षम बनाना है।

राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा प्रगतिशील किसानों से भी मुलाकात की
इसके पूर्व, राज्यपाल ने जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, मुख्य विकास अधिकारी अनिल सिंह तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की और विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया। राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा प्रगतिशील किसानों से भी मुलाकात की।
 

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

खान सर को राठ में मिला स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार, बोले- शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिसका बारूद कभी खत्म नहीं होता

''अपना पराठा खिलाओ...तभी काम करेंगे'', गरीब फरियादी के साथ DM का ऐसा प्रेम...सोशल मीडिया पर Viral

69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: अखिलेश बोले- उप्र की सरकार दोहरा खेल न खेले, भाजपा का ऐसा आचरण घोर निंदनीय है

संसाधन के बावजूद गरीबों को शिक्षा देने में असफल रहीं पिछली सरकारें: योगी

योगी सरकार के निशाने पर बस यादव-मुसलमान: विधायक जाहिद बेग की FIR पर अखिलेश बोले- ‘भाजपा के इशारे पर काम कर रही पुलिस’

Gorakhpur News: जनता दर्शन कार्यक्रम में बोले CM योगी आदित्यनाथ- ''बिना चिंता कराइए इलाज, पैसा देगी सरकार''

मंगेश यादव एनकाउंटर  पर उठ रहे सवाल पर बोले, डीजीपी प्रशांत कुमार- ''यूपी पुलिस जाति धर्म के आधार पर कार्रवाई नहीं करती''

भस्मासुर हैं कांग्रेस और सपा: CM योगी बोले- ‘शक्ति मिलने पर करती हैं जनता पर प्रहार’

'औरंगजेब की आत्मा सचमुच इनके अंदर घुस चुकी है', सपा को लेकर बोले CM योगी आदित्यनाथ

केवल 'मुरली' से काम नहीं चलेगा, बल्कि सुरक्षा के लिए 'सुदर्शन' भी आवश्यक है: योगी