'सब निश्चिंत है कमल खिलेगा, आएंगे मोदी ही...', CM योगी ने गिनवाई BJP सरकार की उपलब्धियां

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2024 - 03:33 PM (IST)

Bulandshahr/Amroha News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। पूरा देश एक ही भाव से जुड़ा है मतलब जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे । आप सब ननिश्चित हैं कमल खिलेगा, मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने आया हूं।
PunjabKesari
अमरोहा में भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में नेशनल हाईवे-09 दिल्ली-लखनऊ मार्ग से सटे मैदान पर एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई पहचान दी है। देश से आतंकवाद और नस्लवाद को समाप्त करने का काम किया है। कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया है। ढ़ाई करोड़ घरों में मुफ़्त में बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त में राशन मिल रहा है। लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सभी क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहे हैं।

वहीं बुलंदशहर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने देश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को गिनवाते हुए कहा कि उन्होंने कैसे देश को आतंकवाद से मुक्ति दिलाई, नक्सलवाद को खत्म किया। केसे इस सरकार देश की सीमाओं को सुरक्षित किया, कैसे दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा। महिलाओं की अस्मिता के लिए तीन तलाक बंद किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static