जमानत पर जेल से बाहर आए पिता के हत्यारे को देखकर खौला बेटे का खून, गर्म तवे से काट डाला

punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2022 - 01:03 PM (IST)

बाराबंकी: 25 साल पहले पिता की हत्या करने वाले आरोपी को शनिवार को बेटे ने गर्म तवे से काट डाला। मृतक सात साल की सजा काटकर जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार थाना जैदपुर के मक्का पुरवा निवासी जगमोहन की लगभग 25 साल पहले हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के आरोप में उसी गांव के रामकुमार यादव को नामजद किया गया था।

जिसमें रामकुमार यादव को सजा हुई थी। सात साल की सजा काटने के बाद रामकुमार यादव (65) जमानत पर बाहर आया था। शुक्रवार की रात रामकुमार यादव अपने घर पर खाना बना रहा था। इसी दौरान जगमोहन का बेटा बालक राम यादव उनके घर में घुसा और रोटी बना रहे गर्म तवे से उनको काट- काटकर मार डाला। वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी बालक राम यादव को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static