मुजफ्फरनगर: बस में महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jul 08, 2018 - 12:11 PM (IST)

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के मिरानपुर में चलती बस में एक व्यक्ति ने महिला कांस्टेबल से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब वह अपने थाने की ओर लौट रही थी। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएचओ मनोज चौधरी ने बताया कि सादे कपड़ों में कांस्टेबल ड्यूटी के लिए रामराज थाना की ओर कल लौट रही थी। उसी समय अमित कुमार (26) ने बस में उससे छेड़छाड़ की। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और तलाशी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static