पूर्व विधायक उमेश चंद्र पाण्डेय ने थामा बीजेपी का दामन, कहा- दहशतगर्दों की पार्टी है सपा

punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2023 - 08:26 PM (IST)

लखनऊ: घोसी उपचुनाव के पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा से पूर्व विधायक उमेश चंद्र पाण्डेय बीजेपी में शामिल हो गए। उमेश चंद्र पाण्डेय आज सपा छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने उमेश चंद्र को ज्वाइनिंग कराई।  इस दौरान BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी के गुंडों को हराना हैः ब्रजेश पाठक
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि घोसी उपचुनाव में BJP की बड़ी जीत होगी। आप लोग एकजुट होकर BJP को जिताएं। समाजवादी पार्टी के गुंडों को हराना है। उन्होंने कहा कि घोसी की जनता सपा को सबक सिखाएगी। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पांडेय और उनके समर्थकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। वहीं भूपेंद्र चौधरी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रखर मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्कृष्ट नेतृत्व व भाजपा की उत्तम नीतियों से प्रभावित पूर्व विधायक मधुबन, जिला मऊ उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं सैकड़ों समर्थकों को आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।”

सपा दहशतगर्दों की पार्टी हैः उमेश चंद्र पांडेय
वहीं उमेश चंद्र पांडेय ने आरोप लगाया कि ‘ऐसे अपराधी को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है जो लोगों की बोटी बोटी कटवा कर फेंकवा देता था। पूरे क्षेत्र में इस व्यक्ति का विरोध है। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी के मुखिया ने उसको उम्मीदवार चुनकर घोसी उपचुनाव में सपा की हार को तय कर दिया है।’ उन्होंने कहा कि ‘8 तारीख को ज़ब रिजल्ट आएगा तो घोसी विधानसभा सीट के उम्मीदवार की राजनीति खत्म हो जाएगी।’ उमेश ने कहा, मैंने सपा मुखिया को कह दिया था कि ‘सपा के खिलाफ उसने काम किया। कई हत्या में संलिप्त रहे हैं। सपा दहशतगर्दों की पार्टी है।’ मैने स्पष्ट कर दिया कि ‘एक म्यान में दो तलवारें नहीं रह सकती हैं। पूरे देश और विदेश में घर घर मोदी का जोर है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शानदार काम हो रहा है।’

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static