खुशखबरीः रामलला के दर्शनार्थियों को नि:शुल्क मिलेगा भोजन

punjabkesari.in Saturday, Nov 30, 2019 - 06:17 PM (IST)

अयोध्याः मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी में रामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शनार्थियों को नि:शुल्क भोजन वितरित किया जायेगा। निखिल तीर्थ विकास समिति के सचिव किशोर कुणाल ने शनिवार को बताया कि राम विवाह उत्सव के अवसर पर राम रसोई का शुभारम्भ हो जायेगा। एक अनुमान के अनुसार रामजन्मभूमि पर हर रोज करीब दो से 5 हजार श्रद्धालु विराजमान रामलला के दर्शन करते हैं जिनके लिये नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मेलों के दौरान यह संख्या 10 हजार से अधिक हो सकती है। इसी अनुमान के अनुसार भोजन का वितरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संख्या महत्वपूर्ण नहीं है। जो भी यात्री आयेंगे उन्हें भोजन मिलेगा।

समिति के सचिव ने बताया कि राम रसोई के उद्घाटन के लिये मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया था, लेकिन 6 दिसम्बर तक उनकी व्यस्तता के कारण उन्होंने आने में असमर्थता जतायी है। अब यहां तिरुपति बालाजी देवस्थान आंध्रप्रदेश के दक्षिणार्थी आचार्यों को आमंत्रित किया गया है। उनके मुताबिक वह सभी यहां अनुष्ठानपूर्वक राम रसोई का शुभारम्भ करायेंगे।

अयोध्या के संत धर्माचार्यों ने रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के दर्शनार्थियों को नि:शुल्क भोजन कराये जाने के प्रयासों की सराहना भी की है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static