हैवानियत: बीवी ने रंगरलियां मनाते पकड़ा तो पति ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Monday, Feb 04, 2019 - 11:07 AM (IST)

आगरा: पति को उसकी प्रेमिका के साथ पत्नी ने रंगरलियां मनाते हुए दबोच लिया। इसके बाद जब पत्नी ने विरोध किया तो पति ने उसे खौफनाक सजा दी। पति ने बेरहमी से उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि मृतका सपना पुत्री मुरारी निवासी जगदीशपुरा की शादी 6 साल पहले राजेश से हुई थी। राजेश हलवाई का काम करता है। सपना के परिजनों का आरोप है कि राजेश के संबंध साथ में काम करने वाली युवती से चल रहे थे। 2 साल से पत्नी विरोध कर रही थी। पति ने प्रेमिका से मिलने से मना कर दिया था।

शनिवार रात को पत्नी सपना को पता चला कि पति प्रेमिका के साथ है। पत्नी ने रंगेहाथ पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। बताया गया है कि रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे महिला की मौत हो गई। महिला के 2 बच्चे हैं। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static