Music Industry से आई दुखद खबर! फेमस सिंगर का सड़क हादसे में दर्दनाक निधन, 37 साल में दुनिया को कहा अलविदा, बेहद टैलेंटेड कलाकार की मौत से इंडस्ट्री में शोक
punjabkesari.in Sunday, Nov 23, 2025 - 05:36 PM (IST)
UP Dedk : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर आई है। मशहूर सिंगर हरमन सिद्धू की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। 37 साल की उम्र में सिंगर के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है। उनकी मौत ने उनके फैंस और सेलेब्स को भी शॉक्ड कर दिया है। हरमन सिद्धू पंजाबी सिंगर मिस पूजा के साथ कई हिट गाने दे चुके थे।
कैसे हुआ हादसा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरमन सिद्धू का यह भयानक एक्सीडेंट शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुआ। शूटिंग खत्म करने के बाद वह अपनी गाड़ी से वापस अपने गांव ख्याला कलीं लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनका शव परिजनों को सौंप दिया।

मिस पूजा के साथ हिट गाने
हरमन सिद्धू ने कई हिट पंजाबी गाने दिए थे। उनका गाना 'पेपर या प्यार' बहुत ही पॉपुलर हुआ था और सोशल मीडिया पर भी यह गाना खूब वायरल हुआ था। मिस पूजा के साथ भी उन्होंने कई एल्बम सॉन्ग रिकॉर्ड किए थे। जिनमें ‘लव मैरिज’, ‘थकेवन जट्टन दा’, ‘पई गया प्यार’ और ‘खुलियां खिड़कियां’ जैसे हिट ट्रैक शामिल हैं। हरमन सिद्धू का निधन पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को इस दुखद घड़ी में ढेर सारी शक्ति मिले। उनके द्वारा दिए गए गाने हमेशा याद रखे जाएंगे।

