म्यूजिक इंडस्ट्री से दुखद खबर, 500 से अधिक सुपरहिट गाने देने वाले कलाकार का निधन; दिलजीत, अमरिंदर गिल सहित कई सिंगर्स को बनाया हिट

punjabkesari.in Tuesday, Nov 18, 2025 - 06:04 PM (IST)

UP Desk : पंजाबी संगीत जगत से दुखद खबर सामने आई है। दिलजीत दोसांझ, अमरिंदर गिल, रविंदर ग्रेवाल, मलकीत सिंह, हरभजन शेरा, इंदरजीत निक्कू, फिरोज खान, नछत्तर गिल जैसे मंझे हुए कलाकारों के लिए गाने लिखने वाले जाने-माने गीतकार निम्मा लोहारका का निधन हो गया है। उन्होंने 48 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। उनके फैंस और पंजाबी फिल्म व म्यूजिक जगत के कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

लंबे समय से बीमार थे निम्मा लोहारका 
निम्मा लोहारका ने अपने करियर में 500 से ज्यादा गाने लिखे थे। कई बड़े पंजाबी सिंगर्स के हिट गानों के पीछे उन्हीं का हाथ रहा है। इंडस्ट्री में उन्हें एक बड़े और सम्मानित गीतकार के रूप में जाना जाता था। रिपोर्ट्स की माने तो निम्मा लोहारका काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी से लगातार लड़ते हुए आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। 

शुरूआती सफर और उप्लब्धियां
गीतकार का जन्म साल 1977 में अमृतसर के लोहारका गांव में हुआ था। उनके पिता किसान थे। निम्मा को बचपन से ही कहानियां लिखने का शौक था। उन्होंने चौथी कक्षा से ही लिखना शुरू कर दिया था। तभी से उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें बड़े होकर राइटर ही बनना है। 1994 में निम्मा संगीत सीखने के लिए लुधियाना चले गए थे। वहां उन्होंने संगीत की ट्रेनिंग ली और फिर धीरे-धीरे गाने लिखने शुरू कर दिए। उन्होंने दिलजीत दोसांझ के लिए ‘गिद्दा’ और ‘डाका’ जैसे सुपरहिट गाने लिखे थे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static