Hathras Lok Sabha Seat: गांव गढ़ी धारू के ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार, सुबह से नहीं पड़ा एक भी वोट

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 09:58 AM (IST)

Hathras Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से ही मतदान जारी है। तीसरे चरण में यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं, हाथरस लोकसभा सीट पर भी सुबह से मतदान जारी है, लेकिन हाथरस के गांव गढ़ी धारू के ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर चुनाव का लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया। जहां पर अब तक एक भी वोट नहीं डाला गया। मतदान कर्मी पोलिंग बूथ पर मतदाताओं का इंतजार कर रहे हैं।
PunjabKesari
'विधायक, सांसद से कहने के बाद भी नहीं हुआ सड़क का निर्माण का काम'
बता दें कि हाथरस के गांव गढ़ी धारू के ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप
है कि विधायक, सांसद से कहने के बाद भी सड़क का निर्माण का काम नहीं हुआ है। इस गांव में करीब 700 से अधिक की पोलिंग बूथ होने के बावजूद भी 8:50 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा है। जबकि मतदान कर्मी पोलिंग बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं का इंतजार कर रहे हैं।

हाथरस लोकसभा सीट से ये हैं प्रत्याशी
इस सीट से भाजपा ने अनूप प्रधान वाल्मीकि को मैदान में उतारा है। सपा ने जसवीर वाल्मीकि को चुनावी रण में उतारा है, जबकि बसपा ने हेमबाबू धनगर को टिकट दिया है।
PunjabKesari
UP की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी
बता दें कि आज यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। जिनमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीटें शामिल है। इन 10 सीटों पर 100 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें से 8 महिलाए हैं।  इस चरण में 10 लोकसभा सीटों में से 08 सीटें सामान्य वर्ग की और 02 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। तीसरे चरण में 1.89 करोड़ मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 1.01 करोड़ पुरुष और 87.48 लाख महिलाएं शामिल हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 12,339 मतदान केंद्रों और 20,415 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static