UP में गर्मी का कहर जारी, बांदा में पारा 49 डिग्री के पार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2019 - 10:06 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। बांदा में सोमवार को 49 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सबसे गर्म स्थान बांदा रहा जहां अधिकतम तापमान सामान्य से सात अधिक 49. 02 डिग्री सेल्सियस रहा जो संभवत: अब तक का रिकार्ड तापमान है। झांसी में सामान्य से सात अधिक 48. 01 डिग्री, वाराणसी (एपी) में 46. 04 डिग्री, वाराणसी(बीएचयू) 45. 09 जो सामान्य से सात अधिक है। इलाहाबाद में आज अब तक का सबसे अधिक 48. 09 डिग्री जो सामान्य से 9 डिग्री अधिक है।

PunjabKesariलखनऊ में सामान्य से चार अधिक 42. 08 डिग्री और न्यूनतम ताममान सामान्य से दो अधिक 29. 00 डिग्री, इटावा में 45. 08 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आस-पास रहेगा। इसके अलावा चुकर् में सामान्य से सात अधिक 46 डिग्री, उरई में 46. 05 डिग्री , हमीरपुर में 47. 02 डिग्री , कानपुर (आईएपी) 45. 04 जबकि कानपुर नगर में 45 डिग्री, मेरठ में 44. 03 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

PunjabKesariगोरखपुर में 41 06 डिग्री ,उरई में 46. 05 डिग्री, आगरा 46. 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में करीब सभी जिलों का तापमान सामान्य से 1 से 9 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और कुछ क्षेत्रों में गर्म हवा का प्रकोप जारी रहेगा, साथी कुछ इलाकों में आंधी और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static