Noida Crime News: महिला वकील रेनू सिन्हा की हत्या मामले में पति गिरफ्तार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2023 - 11:23 AM (IST)

नोएडा: सुप्रीम कोर्ट की वकील 61 वर्षीया रेनू सिन्हा की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को उनके पति नितिन नाथ सिन्हा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने पत्नी की हत्या अपने नोएडा स्थित बंगले में ही की। पुलिस के अनुसार पत्नी की हत्या करने के बाद नितिन नाथ करीब 36 घंटे बंगले के स्टोर रूम में छिपा रहा। पुलिस ने फोन ट्रैक कर उसको पकड़ा। रेनू सिन्हा का शव शनिवार को नोएडा सेक्टर 30 स्थित उनके बंगले के बाथरूम में मिला था।

PunjabKesari

कोठी के स्टोर रूम में छिपा रहा हत्यारोपी पति
पुलिस ने कोठी के एक स्टोर रूम का ताला तोड़कर उनके पति नितिन नाथ को गिरफ्तार किया। पुलिस को शक है कि नितिन ने ही कोठी बेचने को लेकर चल रहे विवाद के बीच अपनी पत्नी रेनू की हत्या की। पुलिस के अनुसार रेनू सिन्हा का भाई दो दिनों से लगातार बहन से बात करने की कोशिश कर रहे थे। जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

PunjabKesari

बंगला बेचने को लेकर चल रहा था मतभेदः पुलिस
पुलिस का कहना है किं हत्या के पीछे का कारण कपल के बीच बंगला बेचने को लेकर चल रहा मतभेद था। रेनू के पति बंगला बेचना चाहते थे। बताया गया कि 4.50 करोड़ की डील हुई थी। लेकिन पत्नी रेनू इसे बेचने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। रेणु घर नहीं बेचना चाहती थी। उसने मना किया तो फिर पति ने उसकी हत्या की प्लानिंग कर ली। इससे पहले उसने ब्रिटिश पासपोर्ट हासिल किया था। वह अपनी कोठी को बेचकर ब्रिटेन में बसने की योजना बना रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static