मैंने इसे खत्म कर दिया है, आओ और ले जाओ...'', 8 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर ससुराल में किया फोन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 01:53 PM (IST)

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, नंदग्राम थाना क्षेत्र के मोरटी गांव में एक पति ने सोमवार को चाकू से गला काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं पत्नी के मर्डर के बाद पति ने खुद ही सुसराल पक्ष को फोन कर इसकी जानकारी दी। पति बोला- मैंने इसे (पत्नी) खत्म कर दिया है, आ जाओ और इसे ले जाओ...', । महज 6 साल शादी के तो हुए थे और अब यह खौफनाक मर्डर, उनलोगों के लिए विश्वास करना मुश्किल था। जिसके बाद घबराए परिजनों ने आनन फानन में स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, महिला दम तोड़ चुकी थी। महिला 8 माह की गर्भवती बतायी जा रही है, इसलिए डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। गाजियाबाद में महिला की इस तरह बेरहमी से की गई हत्या से हर कोई हैरान है।

‘दहेज के लिए कर रहे थे परेशान'
बता दें कि नंदग्राम थाना क्षेत्र में मोरटी गांव निवासी अंकित की शादी 10 जुलाई, 2016 को टीला मोड़ थाना क्षेत्र के रमेश पाल की बेटी तनु से हुई थी। बताया जा रहा है पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। तनु के परिजनों का आरोप हैं कि उसका पति और सुसराल के लोग उसे परेशान करते थे। मृतका अपने पति के साथ गांव (मोरटी) में रह रही थी। आरोपी पति एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। मायका पक्ष के लोगों का कहना है कि अंकित और उसके परिवार वाले तनु को दहेज के लिए परेशान किया करते थे। अंकित भी अपने परिवार वालों के कहने पर उसका का उत्पीड़न किया करता था। यहां तक कि तनु को मोबाइल भी इस्तेमाल करने नहीं देता था। घर में खर्च के लिए पैसे भी तनु के मायके पक्ष की तरफ से ही दिए जाते थे।

मृतका की बुआ बोलीं- तनु कहती थी कि, जेठ मेरे साथ बदतमीजी करता है
मृतका की बुआ ने कहा, आज (सोमवार) सुबह हमारे जमाई ने फोन किया कि मैंने इसे खत्म कर दिया है, आ जाओ और इसे ले जाओ...। मेरे छोटे भाई को फोन किया था और फोन काट दिया। लड़की (तनु) ने बताया था मेरे जेठ मेरे साथ बदतमीजी करता है, लड़ता है और मारता है। वहीं मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static