कुशीनगर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, दहेज हत्या का आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Feb 27, 2019 - 05:18 PM (IST)

 

कुशीनगरः उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र में संदिग्ध हाल में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रामकोला क्षेत्र के परवरपार टोला आधार छपरा निवासी 26 वर्षीय प्रियंका सिंह की शादी पिछले साल 29 जून को रामकोला निवासी विभय प्रताप सिंह के साथ हुई थी। प्रियंका की मां सुशीला देवी का आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर ससुराल उसे परेशान करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उन लोगों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।

इस सिलसिले में सुशीला देवी ने प्रियंका के पति, सास ,ससुर समेत 6 के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर और ननद को हिरासत में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static