UP के 222 विधायकों ने चुनाव में तय सीमा से 50% से किए कम खर्च, ADR ने जारी किया रिपोर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jul 05, 2022 - 01:38 PM (IST)

लखनऊ: चुनाव आयोग ने विधान सभा चुनाव में उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा 40 लाख रुपए तय की थी। एक माह के भीतर ही उम्मीदवारों को खर्च का विवरण चुनाव आयोग को भेजने का निर्देश दिया था। आयोग के मुताबिक अभी तक 393 विधायकों ने खर्च का विवरण दाखिल किया है। ADR ने विधायकों के विवरण का एनालिसिस करते हुए रिपोर्ट जारी कर दिया है। चुनाव आयोग की मानें तो 393 विधायकों में से 222 यानी 56% विधायकों ने अपने चुनाव खर्च सीमा का 50% से कम खर्च किया। यूपी विधान सभा के विधायकों ने औसत राशि 18. 8 लाख रुपए ही खर्च किए हैं।

ADR की रिपोर्ट की मानें तो बीजेपी के विधायकों ने सबसे ज्यादा खर्ज किया है।  बीजेपी के 247 विधायकों का औसत खर्च 21.08 लाख रुपए है। सपा के 109 विधायकों का औसत चुनाव खर्च 14.88 लाख रुपए है। कांग्रेस के 2 विधायकों का औसत खर्च 22.66 लाख रुपए है। बीएसपी के 1 विधायक का खर्च 9.43 लाख रुपए है।  इसके अलावा अपना दल (एस) के 12 विधायकों ने औसतन 17.16 लाख रुपए खर्च किए। आयोग की माने तो बीजेपी ने मीडिया पर सबसे ज्यादा धन को खर्च किया है।

1- 4 विधायकों ने स्टार प्रचारकों पर नहीं किया खर्च
2- 347 विधायकों ने बताया कि उन्होंने स्टार प्रचारकों के बिना सार्वजनिक बैठकों, जुलूसों पर धन खर्च किया है. 46 विधायकों ने घोषणा की है कि उन्होंने स्टार प्रचारकों के बिना सार्वजनिक बैठकों, जुलूसों आदि पर कोई धन खर्च नहीं किया।
3- 254 विधायकों ने बताया कि उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया - प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रचार पर धन खर्च किया है. जबकि 139 विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने मीडिया पर प्रचार में खर्च नहीं किया है।
4-  296 विधायकों ने बताया कि उन्होंने प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं पर धन खर्च किया है जबकि 97 विधायकों ने बताया कि उन्होंने कार्यकर्ताओं पर खर्च नहीं किया।
5- मीडिया पर खर्च करने वाली पार्टी भाजपा 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static