माँ दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी मामला: मास्टरमाइंड लेखक राजवीर सिंह यादव समेत 3 गिरफ्तार; बिरहा गायिका सरोज सरगम समेत अब तक 9 आरोपी भेजे गए जेल

punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 11:36 PM (IST)

Mirzapur News, (बृजलाल मौर्या): उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में बिरहा गायिका सरोज सरगम के गाने के माध्यम से माँ दुर्गा पर अभद्र टिप्पड़ी के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड 25 हजार के ईनामी राजवीर सिंह यादव को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने बिरहा गायिका का सहयोग करने वाले दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।
PunjabKesari
पुलिस के मुताबिक इस मामले में सीतापुर के रहने वाले मास्टरमाइंड राजवीर सिंह यादव यादव जो कि यादव शक्ति पत्रिका का सम्पादक तथा बहुजन नायक महिषासुर पुस्तक का लेखक है, इन्होंने ही माँ दुर्गा पर विवादित आपत्तिजनक कंटेंट बिरहा टीम को दिया था। इसके अलावा राजवीर सिंह यादव आपत्तिजन साहित्य का लेखन भी करता था। पुलिस ने इसके अलावा बिरहा गायिका सरोज सरगम के दो सहयोगी प्रयागराज के रहने वाले सोनू और शशांक प्रजापति को भी गिरफ्तार किया है। सोनू बिरहा टीम के यूट्यूब का संचालन व व्यवस्था का काम करता था। वहीं शशांक प्रजापति का खुद का स्टूडियो है जहां बिरहा टीम के विवादित गाने के वीडियो एडीटिंग का कार्य होता है।
PunjabKesari
बता दें की इससे पहले पुलिस ने सरोज सरगम के साथ उसके पति राममिलन बिन्द सहित छः आरोपियों को पहले ही गिरफ्तारी कर जेल भेजा जा चुका है। अब तो इस मामले में कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि इन तीनो आरोपियों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। इसके अलावा इससे पहले इस मामले में पहले ही छः आरोपियों को जेल भेजा गया था। इसमे सोनू जो कि बिरहा गायिका के यूट्यूब एकाउंट को जिसके 60 हजार फॉलोवर है, उसका संचालन करता था। इसके अलावा शशांक प्रजापति शूटिंग और वीडियो एडिटिंग की व्यवस्था करवाता था। सबसे मुख्य मास्टरमाइंड राजवीर सिंह यादव है। जो अपने को सम्पादक अखबारों का बताता है। कई आपत्तिजनक किताबें लिखी है यह आपत्तिजनक कंटेंट मुहैया करवाता था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static