झांसी में छेड़छाड़ व दुष्कर्म प्रयास मामला: 6 आरोपी युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

punjabkesari.in Thursday, Jul 26, 2018 - 12:57 PM (IST)

झांसी: उत्तर प्रदेश में झांसी के चिरगांव में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उपमहानिरीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि उन्हें मीडिया तथा वायरल वीडियो के जरिए इस घटना की जानकारी मिली थी। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को नहीं दी गई।
PunjabKesari
जानकारी मिलते ही पुलिस ने तेजी से काम करते हुए पीड़िता को खोज निकाला। उसके द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर एक नामजद आरोपी किशन को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद पूरे मामले की तहकीकात में जुटीं टीमों ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है।
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि यह मामला 12 जुलाई का है। लोक लाज के भय से लड़की ने घर पर भी इसकी जानकारी नहीं दी थी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ही लड़की ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। एक नामजद आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। 5 अन्य की गिरफ्तारी बाद में की गई। एक अन्य आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है।
PunjabKesari
इस मामले में पुलिस किशन को मुख्य आरोपी बता रही है। वहीं दूसरी ओर पीड़िता ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा है कि सुल्तानपुरा गांव के जंगलों में 6 युवकों ने उसे और किशन को घेरा था। उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। उसने किशन से ही मदद की गुहार लगाई। लड़की ने बताया कि युवकों ने किशन के साथ भी मारपीट की। वह किशन की मदद से ही किसी तरह बचकर घर वापस आई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static