Shahjahanpur News: काकोरी ट्रेन लूट कांड के नायक ठाकुर रोशन सिंह की प्रपौत्री ने कराया लिंग परिवर्तन, सरिता से बनीं शरद सिंह; DM ने दिया सर्टिफिकेट
punjabkesari.in Wednesday, Jun 28, 2023 - 06:47 PM (IST)

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शहीदों की नगरी शाहजहांपुर के गांव नवादा दारोबस्त के रहने वाले काकोरी ट्रेन लूट कांड के नायक अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह की प्रपौत्री सरिता सिंह ने अपना जेंडर चेंज करा लिया है। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट आफिस में उन्हें सर्टिफिकेट दिया। अब उनका नया नाम शरद सिंह है। शरद सिंह ने बताया कि वह जल्द पीलीभीत की रहने वाली लड़की सविता सिंह के साथ शादी करने वाले हैं।
जिला अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि विकास खंड खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव नवादा दरोबस्त की रहने वाली सरिता सिंह भावल खेड़ा ब्लॉक के सतवा खुर्द विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने साल 2020 में जेंडर चेंज कराने के प्रयास शुरू किए था। जिसके बाद लखनऊ में हार्मोन थेरेपी कराई थी। उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि हार्मोन थेरेपी के बाद सरिता के चेहरे पर दाढ़ी आ गई थी और आवाज में भी भारीपन हो गया था। हमेशा से लड़के की वेशभूषा में रहीं सरिता सिंह को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। करीब 3 माह पहले सरिता सिंह ने मध्य प्रदेश के इंदौर में सर्जरी करवाकर अपना जेंडर चेंज करवा लिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि सरिता सिंह को जेंडर चेंज कराने के बाद मेरे द्वारा मंगलवार को शरद सिंह नाम से सर्टिफिकेट दिया गया है। अब सरिता सिंह को शरद सिंह के नाम से जाना जाएगा। जल्द ही सरकारी दस्ताबेजो में दर्ज उनका नाम सरिता सिंह से बदल कर शरद सिंह कर दिया जायेगा।
सरिता सिंह से बने शरद सिंह ने बताया कि बह बचपन से ही पैरो से विकलांग है। व्हील चेयर के सहारे चलती हैं। शुरुआत से ही उनको अंदर से मालूम पड़ने लगा की उनके अंदर दूसरा जेंडर है। उसके बाद मुझे जेंडर बदलने की चाहत महसूस होने लगी। मैने कई डॉक्टरों को दिखाया बहुत से जांचे कराई। सालों प्रयास के बाद आखिर मेरा जेंडर बदल गया। अब मैं अपनी पुरानी साथी जिसने मेरा हर पल साथ दिया पीलीभीत की रहने बाली सविता सिंह चौहान से जल्द शादी कर दाम्पत्य जीवन की शुरआत करेंगे।