कानपुर: भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल महामंत्री ने किया सुसाइड

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 07:29 PM (IST)

कानपुर: परिवारिक कलह के कारण भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल महामंत्री सोम कुमार (26) ने आत्महत्या कर ली है। गुरुवार शाम मुरे कंपनी पुल के नीचे कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर मालगाड़ी से कटकर जान जान दे दी। मामले की जानकारी जब जीआरपी को हुई तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को मामले की जानकारी दी। मौत की खबर सुनते ही घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पूछताछ में पता चला है कि घरेलू कलह की वजह से नेता ने आत्महत्या की। 

जानकारी के मुताबिक बाबूपुरवा कॉलोनी निवासी सोम कुमार भाजपा के बाबूपुरवा मंडल के अध्यक्ष मनोज पंत की गिफ्ट की दुकान पर काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब4 बजे वह अपनी बाइक से पुल के नीचे आए। किनारे अपनी बाइक खड़ी कर दी और मालगाड़ी के आते ही पटरी पर लेट गए। जब तक लोग उन्हें बचाने की कोशिश करते तब तक ट्रेन करीब आ गई।

जीआरपी ने उनके मोबाइल फोन व दस्तावेज जांचने के बाद परिजनों को सूचना दी। सोम कुमार के पिता सुरेश चंद्र, मां सुमन और भाई हर्षित के साथ मनोज पंत ने शव की शिनाख्त की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Recommended News

Related News

static