कासगंजः साध्वी प्राची ने चंदन गुप्ता के परिजनों से की मुलाकात, रोक के बावजूद निकाली तिरंगा यात्रा

punjabkesari.in Sunday, Jan 27, 2019 - 02:33 PM (IST)

कासगंजः अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित वीएचपी नेता साध्वी प्राची शनिवार को यूपी के कासगंज जनपद में पहुंची। यहां पिछले साल गणतंत्र दिवस के दौरान उपद्रवियों की गोली का शिकार हुए चंदन गुप्ता के परिजनों से मुलाकात की और चंदन को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही रोक के बावजूद साध्वी ने तीन सौ मीटर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा निकालते वक्त उन्होंने साफतौर पर कहा कि देखते हैं हमें कौन रोकता है। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बाद उन्होंने तिरंगा यात्रा पूरी की।
PunjabKesari
उधर, साध्वी के आने की खबर से पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। चंदन के घर को छावनी में तब्दील कर दिया। जिसके बावजूद प्राची ने चंदन के घर से गांधीमूर्ति तक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा निकालते समय उन्होंने कहा कि देखते हैं तिरंगा रैली कौन रोकता है, मैं तिरंगा रैली लेकर चलती हूं, भारतीय जनता पार्टी तिरंगा रैली को नहीं रूक रही है। समाजवादी पार्टी के मानसिकतावादी प्रशासन है, वो रोकता है, अगर प्रशासन की औकात है, हिम्मत है, तो जब पाकिस्तानी हरे झंडे को फहराते हैं तो उनको क्यों नहीं रोकते।
PunjabKesari
साथ ही कहा कि हमारे यहां आने पर ऐसा मालूम पड़ रहा है कि जाने कितना बड़ा अपराधी कासगंज में आ गया हो। 26 जनवरी 2018 कासगंज हिंसा कांड का ठीकरा योगी सरकार की पुलिस पर फोड़ते हुए कहा कि जितना इंतजाम पुलिस ने चंदन की मौत के बाद किया है, अगर उतना इंतजाम पुलिस पहले कर लेती और सजग होती तो देश भक्त चंदन की मौत नहीं होती।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static