जमीनी विवाद को लेकर BJP कार्यकर्ता की निर्मम हत्या, फैली सनसनी

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 03:50 PM (IST)

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश में बेखौफ बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वह आम जनता तो दूर अब भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना निशाना बना रहे हैं। मामला रायबरेली का है। यहां जमीनी विवाद को लेकर आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने भाजपा नेता की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
PunjabKesari
शिवगढ़ क्षेत्र के पहाड़पुर मजरे कुम्हरावां निवासी भाजपा मण्डल अध्यक्ष गंगा सागर पाण्डेय अपने घर से खेत जा रहे थे। तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने कुल्हाड़ियों से उनपर हमला बोल दिया। जिससे वह वहीं जमीन पर गिर गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें ट्रामा सेंटर भर्ती कराया। यहां के डॉक्टरों ने गंगा सागर को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उन्होंने ने दम तोड़ दिया।

गंगा सागर के पिता दुर्गा शंकर पाण्डेय की तहरीर पर गांव के ही सोनू शुक्ला, विजय कुमार शुक्ला, बनावल शुक्ला, राजीव शुक्ला सहित नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी गांव से फरार हैं। एसपी ने बताया कि घटना के बाद लाल चंद नामक एक युवक को गिरफ्तार भी किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static