Mainpuri News: सांप के काटने से 2 महिलाओं की मौत, परिवार में मचा कोहराम

punjabkesari.in Tuesday, Jul 04, 2023 - 01:33 PM (IST)

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सांप के काटने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह कमरे से कंडा निकाल रही थीं। उसी समय उन्हें सांप ने डस लिया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

PunjabKesari

कमरे से कंडा निकालते समय सांप ने डसा
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नखतपुर की है। जहां की निवासी विमला देवी 45 पत्नी सुधीर अपने घर के बाहर रखे बिठाह से सोमवार की सुबह कंडे निकाल रही थीं कि वहां उन्हें सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने विमला देवी को मृत घोषित कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम के ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें....
PM मोदी के गोरखपुर आगमन को लेकर SPG सतर्क, गीता प्रेस और रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
Hardoi News: बैंक में कर्ज लेने गए ई रिक्शा चालक को हुई फर्जीवाड़े की जानकारी, करोड़ों का टर्न ओवर देखकर उड़े युवक के होश


मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम
दूसरी घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के ही गांव दयारामपुर की है। यहां की निवासी रामा देवी 55 पत्नी मिलाप सिंह अपने रविवार की रात अपने घर पर थीं तभी कहीं से घर में सांप आ गया। उसने रामा देवी को काट लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन को जानकारी हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static