मैनपुरी उपचुनाव: सपा प्रवक्ता ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, चुनाव आयोग से कि अधिकारियों को हटाने की मांग
punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2022 - 03:33 PM (IST)

लखनऊ (अश्वनी सिंह) : जैसे-जैसे उपचुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। एक तरफ मैनपुरी में भाजपा किसी भी प्रकार से मुलायम सिंह यादव की सीट जीतकर सपा को तगड़ा झटका देना चाहती है। वहीं समाजवादी पार्टी ने अपने गढ़ को बचाने के लिए अपना पूरा दमखम लगा रखा है। इसी क्रम में आज सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने लखनऊ में मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलकर मैनपुरी जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए करीब 100 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों पर भाजपा के एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाते हुए। उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है।
कार्यकर्ताओं को धमकी दे रही पुलिस
लखनऊ में मुख्य चुनाव अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि आज हमने मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात की है और उन्हें बताया है कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में मैनपुरी क्षेत्र के करहल और बरनाहल थानाध्यक्ष द्वारा हमारे वोटरों व कार्यकर्ताओं को धमकाने का काम किया जा रहा है। थानाध्यक्षों द्वारा उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
पुलिस वाले अनुचित दबाव बना रहे
इसके साथ ही सपा प्रवक्ता ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बताया कि पुलिस विभाग के चुनाव प्रभारी सहित इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व 100 से अधिक पुलिस कांस्टेबल एवं हेड पुलिस कांस्टेबल द्वारा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों पर अनुचित दबाव बनाकर सत्तारूढ़ भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार और मतदान करने का दबाव बना रहे है। ऐसे पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से मैनपुरी लोकसभा में होने वाले उपचुनाव से हटाया जाए। जिससे कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराया जा सके।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों को मिलेगा दोहरा मुआवजा, जानिए किसने कितनी रकम का किया ऐलान

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति

Jyeshtha Purnima: जेष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा अद्भुत योग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा