मंजू गुप्ता के इस्तीफे से BJP के खेमे में खलबली, पदाधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Friday, Dec 14, 2018 - 01:34 PM (IST)

आगराः आगरा की महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष मंजू गुप्ता ने गुरुवार शाम को बीजेपी से इस्तीफा देकर खलबली मचा दी है। इस्तीफा देने के पीछे की वजह बेहद चौंकाने वाली है। दरअसल मंजू गुप्ता ने जिले के पदाधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस बारे में ज्यादा खुलकर बात ना करते हुए उन्होंने कहा कि सही वक्त पर सही प्लेटफार्म पर अपनी बात रखेंगी।

उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। बहुत सहा लेकिन अब मानसिक दबाव बर्दाश्त नहीं हुआ तो इस्तीफा ही आखिरी विकल्प दिखा। उन्होंने बताया कि इस्तीफा प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को भेज दिया है। जल्द ही नेतृत्व से मिलकर सारी बात बताएंगी।

वहीं बीजेपी सूत्रों का कहना है कि उनका कोई मानसिक उत्पीड़न नहीं हो रहा था। वो अपने व्यवहार की वजह से ही विवादित हुई हैं। वे प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व की भी अवहेलना कर रही थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static