लॉकडाउन की वजह से खाने के पड़े लाले, घर में गलत काम कर रहीं महिलाएं गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2020 - 05:57 PM (IST)

मेरठ: कोरोना महामारी के चलते देश में लॉकडाउन घोषित किया गया है। लॉकडाउन की वजह से सभी काम-धंधे बंद हो जाने से गरीब और मजदूर वर्गों पर रोजी रोटी का संकट मंडराने लगा है। इतना ही नहीं इस महामारी ने देश की गरीब जनता को भुखमरी की कगार पर भी लाकर खड़ा कर दिया है। अब महिलाएं पेट भरने के लिए गंदा काम तक करने लगी हैं। मेरठ में आज लोगों की सूचना पर पुलिस ने एक सेक्स रैकेट पर छापा मारा। पुलिस ने रंगे हाथों 2 महिलाओं और 6 युवकों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में जब पुलिस ने लड़कियों की आपबीती सुनी तो उन्हें छोड़ दिया गया।

PunjabKesari

मामला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के समर गार्डन चौकी का है। जहां एक घर में एक युवक अकेला रहता है। अचानक इस घऱ में दो बाइकों पर सवार होकर 5 लोग पहुंचे। जिसमें 2 लड़कियां भी शामिल थी। मोहल्ले वालों को पिछले कई दिनों से इस तरह की गतिविधियां देखने को मिल रही थी। जिसके चलते आज उन्होंने पुलिस को बुलाकर छापा मार दिया। इस दौरान 2 युवतियां और 6 लड़के अमर्यादित गतिविधियों में नजर आए। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद जब पुलिस ने थाने लेकर पहुंची तो सभी से पूछताछ की गई।

जब लड़कियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पहले वह रेड लाइट एरिया में काम करती थी। लेकिन आजकल लॉकडाउन की वजह से उनके घर में खाने के पैसे नहीं है। ऐसे में उन्हें अपनी रोजी रोटी के लिए इस तरह के गंदे धंधे का सहारा लेना पड़ रहा है। पुलिस में लड़कियों को हिदायत देकर छोड़ दिया। वहीं लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की तैयारी की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static