MP के CM शिवराज सिंह चौहान ने मेदांता पहुंचकर जाना लालजी टंडन का हालचाल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2020 - 12:55 PM (IST)

लखनऊ: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। जिसके बाद शाम साढ़े चार बजे सीएम ने मेदांता हास्पिटल में भर्ती राज्यपाल लालजी टंडन के स्वास्थ्य का हालचाल लिया। इस दौरान मप्र के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान को लखनऊ एयरपोर्ट पर बीजेपी प्रदेश अध्क्ष स्वतंत्रदेव सिंह और कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने रिसीव किया और सीधे मेदांता हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। मेदांता के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने सीएम से गवर्नर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्यपाल के स्वास्थ्य की जिस तरह से देख रेख की जा रही है उससे मैं संतुष्ट हूं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल राज्यपाल लालजी टंडन उनके गार्जियन हैं और वह उनका सम्मान करते हैं। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राज्यपाल की हालत नाजुक, लेकिन नियंत्रण में: डायरेक्टर
मेदांता के डायरेक्टर कपूर ने बताया कि गवर्नर लालजी टंडन के लिवर में दिक्कत पाए जाने पर सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया था। उसके बाद उनके पेट में रक्त स्राव बढ़ गया, जिसके चलते राज्यपाल का इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद उनको आईसीयू में रखा गया था, लेकिन सोमवार शाम को उनकी हालत खराब हो गई। उसके बाद राज्यपाल को इलेक्ट्रिक वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की हालत नाजुक, लेकिन नियंत्रण में है।

गौरतलब है कि 11 जून को पेशाब में परेशानी और बुखार के चलते मप्र के राज्यपाल को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अस्‍पताल पहुंचकर राज्यपाल का हालचाल जाना। लखनऊ के कार्यकर्ताओं का भी हॉस्पिटल पहुंचना जारी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर राज्यपाल के स्वस्थ होने की कामना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static