मुजफ्फरनगर: 14 वर्षीय लड़के का मिला शव, महिला ने की आत्महत्या

punjabkesari.in Saturday, Jun 09, 2018 - 01:37 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के एक वन्य क्षेत्र में 14 वर्षीय लड़का मृत पाया गया। यह लड़का एक दिन से लापता था। क्षेत्राधिकारी हरीश भदौरिया ने  बताया कि कोतवाली पुलिस थाना इलाके के तहत आने वाले वहलना गांव में दीपक नामक लड़के का शव बरामद किया गया। उसके गले पर चोट के निशान थे।

पुलिस को संदेह है कि दीपक पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया। वन्य विभाग ने इलाके में तेंदुए के मौजूद होने के बारे में गांववालों को सूचित किया था। एक वन्य अधिकारी ने बताया कि विभाग ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

महिला ने की आत्महत्या 
मुजफ्फरनगर में 35 वर्षीय महिला ने अपने मायके में घर के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगा ली। पुलिस ने आज बताया कि महिला ससुराल वालों से विवाद के बाद बच्चन कॉलोनी में अपने माता-पिता के घर में रह रही थी। उन्होंने बताया कि महिला ने कल आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच चल रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static