New Parliament House का उद्घाटन राष्ट्रपति से न कराना देश की महिलाओं का अपमान: अंशु अवस्थी

punjabkesari.in Sunday, May 28, 2023 - 12:55 PM (IST)

लखनऊ: पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान से नये संसद भवन New Parliament House का उद्घाटन आज कर दिया है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का अहंकार और मोदी सरकार की हठधर्मिता को पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि कि आज देश के लोकतंत्र के सर्वोच्च संस्था संसद के उद्घाटन पर भाजपा सरकार ने देश की सबसे सर्वोच्च पद पर बैठी इस देश की महामहिम जो आदिवासी समाज से हैं, उनको न बुलाकर पूरे देश की महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाली भाजपा ने कांग्रे​​स के इस अनुरोध को अनसुना कर अपना तानाशाही चेहरा, नीयत दिखाया है। देश की महामहिम राष्ट्रपति जो दलित आदिवासी समाज से हैं उनके सम्मान और भाजपा की तानाशाही का जनता जवाब जरूर देगी।

बता दें कि नई संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत 19 विपक्षी दलों ने देश की संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों न करवाने को लेकर इसे मुद्दा बनाया है और इस समारोह के बॉयकट किया था। हालांकि भाजपा के सहयोगी और कई विपक्षी दल इस उद्घाटन समारोह का हिस्सा बने।

ये भी पढ़ें:- Swami Prasad Maurya ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ‘सेंगोल' की स्थापना पूजन में केवल दक्षिण के ब्राह्मण गुरुओं को बुलाना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधान परिषद सदस्य स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने Swami Prasad Maurya रविवार को नये संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर कर्नाटक के श्रृंगेरी मठ के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कराये जाने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘सेंगोल' (राजदंड) की स्थापना पूजन में केवल दक्षिण के कट्टरपंथी ब्राह्मण गुरुओं को बुलाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static