महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- पति अप्राकृतिक यौनाचार के लिए बनाता है दबाव और देवर...
punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2023 - 01:34 PM (IST)

Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
देवर करता है अश्लील हरकत - पीड़ित महिला
दादरी थाने के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि एक महिला ने रविवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2016 में उसकी शादी नई बस्ती निवासी सोनू से हुई थी और तभी से उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उपाध्याय के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका देवर कर्मवीर उस पर बुरी नजर रखता है और उसने उसके साथ कई बार अश्लील हरकत की हैं।
ये भी पढ़ें...
- Mega job fair: 28 जून को वाराणसी में होगा बड़ा रोजगार मेला...बहुराष्ट्रीय,राष्ट्रीय समेत कुल 32 कंपनियां लेंगी भाग
- विपक्षी एकता पर गरमाई सियायत: डिप्टी सीएम ने अखिलेश के बयान पर किया पलटवार, कहा- BJP को हराना मुंगेरीलाल के हसीन सपने...
'पति बनाता है अप्राकृतिक यौनाचार के लिए दबाव'
उपाध्याय के अनुसार, पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति उस पर अप्राकृतिक यौनाचार के लिए दबाव बनाता था और ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी देता है। उपाध्याय के मुताबिक, पीड़िता ने कहा है कि 24 जून को उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़िता ने अपने पति सोनू, देवर सुरेंद्र और कर्मवीर और सास दामों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।