एक बार फिर डार्विन के सिद्धांत को मंत्री सत्यपाल ने बताया गलत, कहा- मेरे पूर्वज नहीं थे बंदर

punjabkesari.in Sunday, Jul 01, 2018 - 01:20 PM (IST)

बागपतः केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री एवं बागपत से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने एक बार फिर चार्ल्स डार्विन के मानव विकासवाद पर सवाल खडे़ कर दिए हैं। उनका कहना है कि चार्ल्स डार्विन का सिद्धांत 'वैज्ञानिक रूप से गलत' है। उनका दावा है कि विज्ञान के छात्र के तौर पर उनका मानना है कि उनके पूर्वज बंदर नहीं थे और आने वाले 10-20 साल में सभी उनकी बात से सहमत होंगे।

मुंबई के पुलिस आयुक्त रह चुके सिंह ने कुछ महीने पहले मानव के क्रमिक विकास के चार्ल्स डार्विन के सिद्धांत को गलत करार दिया था और कहा था कि स्कूलों एवं कॉलेजों के पाठ्यक्रम में यह बदलाव नजर आने चाहिए। इस पर विभिन्न वर्गों ने सिंह की आलोचना की थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी अन्य व्यक्ति के नजरिए की निंदा करना वैज्ञानिक भावना नहीं है। इस पर सोचा जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल। कल नहीं तो 10-20 साल में, लोग मेरी कही गई बातें स्वीकार करेंगे। कम से कम मेरा मानना है कि मेरे पूर्वज कपि (बंदर) नहीं थे।

भाजपा सांसद ने कहा कि मैं एक किताब लिख रहा हूं। किताब में इस पर भी एक अध्याय होगा। हम किसी पश्चिमी देश के व्यक्ति से मदद नहीं लेंगे। हम साक्ष्य और दस्तावेजी प्रमाण देंगे। हम साबित करेंगे कि हम जो कह रहे हैं वह सही है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी भूल यह थी कि भारत ने अंग्रेजों की शैक्षणिक प्रणाली और मानसिकता का पालन करना जारी रखा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static