OP Rajbhar ने की CM Yogi से मुलाकात, लोकसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 02:17 PM (IST)

UP News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से मुलाकात की है। यूपी कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात है। इस मुलाकात के दौरान सीएम योगी और ओपी राजभर ने कई मुद्दों पर बातचीत की। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की है।

 

 


इस मुलाकात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट डाल कर दी। ओपी राजभर ने कहा, ''उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री से योगी आदित्यनाथ उनके लखनऊ स्थित आवास पर भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी से लोकसभा चुनाव की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की एवं पंचायती राज विभाग /अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यों की चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।''

PunjabKesari

यह भी पढे़ंः लोकसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका; पूर्व MP देवेंद्र सिंह यादव ने छोड़ा साथ, थामा BJP का हाथ
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। एटा लोकसभा सीट से पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के बड़े नेता देवेंद्र सिंह यादव ने चुनाव से पहले सपा का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने बीजेपी दफ्तर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। देवेंद्र सिंह यादव मुलायम सिंह परिवार के काफी करीबी माने जाते थे, उनका भाजपा में शामिल होना सपा के लिए एक बड़ा झटका है।

यह भी पढ़ेंः Akhilesh Yadav ने की Rahul Gandhi की तारीफ, बोले- 'बहुत कम लोग ही इस तरह की यात्रा निकाल सकते हैं'
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के समापन पर कांग्रेस नेता के दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि बहुत कम लोग हैं, जो ऐसी यात्रा निकाल सकते हैं। राहुल गांधी ने 63 दिवसीय 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का समापन मध्य मुंबई में डॉ. बीआर आंबेडकर के स्मारक चैत्य भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर और संविधान की प्रस्तावना पढ़कर किया। अखिलेश यादव को इस यात्रा में शामिल होना था, लेकिन वह शामिल नहीं हो सके।

 

 


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static