लव स्टोरी का दर्दनाक अंत: जिसके लिए 5 बच्चों और प्रति को छोड़ा, वहीं निकला हत्यारा

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 07:12 PM (IST)

हमीरपुर (रवीन्द्र सिंह रिंकू): उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पांच बच्चों की मां को 22 वर्षीय युवक से प्यार हो गया। युवक के प्यार में पागल महिला अपने बच्चे और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। जब पति को इस बात की भनक लगी तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पीड़ित पति ने थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन आरोप के अनुसार पुलिस की ढीली विवेचना ने खुलासे में तीन महीने का समय लगा दिया और सच सामने आते ही परिजनों के होश उड़ गए। क्योंकि महिला के प्रेमी ने घर से भागने के अगले ही दिन महिला की गला रेत कर हत्या कर शव को पेट्रोल डालकर जला दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

जानिए क्या था मामला?
सुमेरपुर थाना क्षेत्र से बीते 4 साल पहले पति के साथ धान की कटाई के लिए गई 45 वर्षीय महिला को अपनी से आधी उम्र के युवक से प्यार हो गया था। जिसकी जानकारी पति को होने पर भी पति की रोक टोक के बाद महिला का प्रेमी सुखबीर से मिलना जुलना नहीं थमा। बीते वर्ष  दिसंबर में दिव्यांग आवास योजना की द्वितीय किस्त में मिले रुपये पति की दिव्यांग पेंशन और बकरी बेच कुल एक लाख से अधिक रुपये व जेवरात लेकर घर से सुमेरपुर बाजार जाने के बहाने से निकल गई थी। जिसके बाद पत्नी के घर न पहुंचने पर पति ने मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन मामले में हीला हवाली के चलते करीब तीन माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली थे। इसके बाद पति द्वारा महिला के प्रेमी सुखबीर से लगातार बात करने की बात बताने के बाद जब सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस सक्रिय हुई, तब सब कुछ खत्म हो चुका था।
PunjabKesari
प्रेमी ने रूपए छीनकर दी दर्दनाक मौत
प्रेमी ने महिला के रुपए और जेवरात छीनने का बाद हत्या कर दी थी। अब पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करके सुखबीर को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में पहुंचा दिया है। जैसे ही घटना का खुलासा हुआ गाँव के लोग सन्न रह गए। विवाहिता अपने बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई है। इस तरह अजब प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हुआ है।

आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस सोशल मीडिया सेल ने मामले में जानकारी साझा करते हुए बताया कि थाना सुमेरपुर में पति की तहरीर के आधार पर एक अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने पर पंजीकृत किया गया था। जिसमें वादी ने अपनी पत्नी का दिनांक 21.12.2023 को घर से पैसे लेकर चले जाना लिखाया था। दौरान विवेचना सर्विलांस सेल व मुखबिर की सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि सुखबीर यादव पुत्र सुघर यादव उम्र 24 वर्ष नि0 करसुई थाना बिधनू जनपद कानपुर नगर, महिला के बारे में जानता है। सुखबीर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मेरे ही कहने पर फोन से वार्तालाप कर महिला मेरे पास  21.12.2023 को आई थी। उसके पास कुछ पैसा भी था। उसने अगले दिन 22.12.2023 को श्रीराम ईंट भट्ठा के सामने नहर के उत्तर दिशा में बनवारी लाल जैन के प्लाट ( किसान नगर थाना सचेंड़ी जनपद कानपुर नगर) के जंगल में ले जाकर चाकू से उसकी हत्या कर दी थी।
PunjabKesari
पुलिस ने मृतका महिला के सिर का कंकाल और अधजला शॉल किया बरामद
स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर मृतका के शव के सिर का कंकाल, अधजला शॉल, मृतका का मोबाइल व आला कत्ल बरामद किया गया। शव के सिर के कंकाल का पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम व डीएनए की विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना सुमेरपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं 625/23 धारा 366 भादसं0 में धारा 302 भादसं0 की बढ़ोतरी कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा  के बाद जेल भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static