Lucknow News: अकबरनगर में हुई पत्थरबाजी मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 अभी भी फरार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2024 - 12:46 PM (IST)

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ केअ अकबरनगर में अवैध गोदाम के ध्वस्तीकरण के दौरान पुलिस, एलडीए कर्मचारियों पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ के मामले पुलिस ने अरशद वारसी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। अरशद वारसी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहाँ उसे ज़मानत मिल गई। इसके अलावा अन्य नामजद लोगों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 

आपको बता दें लखनऊ के अकबरनगर इलाके मे ध्वस्तीकरण की कार्यवाई के दौरान रविवार को हुए पथराव के चलते सोमवार को सुबह से पुलिस अलर्ट रही। अकबरनगर में पुलिस और पीएसी के जवान गश्त करते रहे। अफसर भी मौके पर पहुंचकर और फोन पर पलपल की जानकारी लेते रहे। दोपहर में गिरफ्तार उपद्रवी अरशद वारसी को महानगर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे बेल मिल गई।

हमलावरों के घरों पर पुलिस ने दी दबिश
पुलिस उपायुक्त मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि छह अन्य हमलावरों के घरों पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। इसके अलावा अज्ञात उपद्रवियों को सीसी फुटेज और वीडियो से चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। पथराव करने वाले जो लोग मुंह पर रुमाल बांधे थे उनको भी चिह्नित किया जा रहा है। हाई कोर्ट के आदेश पर रविवार दोपहर अकबरनगर में सम्राट फर्नीचर के मालिक हमीदुल बारी का चार मंजिला गोदाम ढहाया जा रहा था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Recommended News

Related News

static