वीरता के लिए UP के दस पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति से मिला पुलिस पदक

punjabkesari.in Saturday, Jan 26, 2019 - 10:44 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के दस पुलिसकमिर्यो को वीरता के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वालों में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था)आनन्द कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी लखनऊ, विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ के विशाल विक्रम सिंह हैं।

इनके अलावा निरीक्षक(लखनऊ) धर्मेश कुमार शाही, आनन्द कुमार शाही, निरीक्षक, एसटीएफ लखनऊ के सत्य प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी भानु प्रताप सिंह, यशवन्त कुमार सिंह,आरक्षी, एसटीएफ लखनऊ संतोष कुमार सिंह शामिल है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static