ट्विन टावर गिरने के बाद प्रदूषण बड़ी चुनौती, 3 महीने में हटेगा मलबा...जानें ब्लास्ट के बाद क्या-क्या तैयारियां?

punjabkesari.in Sunday, Aug 28, 2022 - 12:13 PM (IST)

नोएडाः सुपरटेक के ट्विन टावर को रविवार को यानी आज दोपहर सुरक्षित तरीके से ध्वस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए इन टावरों में 9,640 छेद करके 3700 किलोग्राम बारूद भरा गया है। आज दोपहर ढाई बजे इन टावरों को ब्लास्ट कर उड़ा दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार टावरों के ध्वस्तीकरण के बाद इससे 55,000 से 80,000 टन तक मलबा निकलेगा। जिसे साफ करने के लिए तीन महीने तक का समय लगेगा।

बता दें कि नोएडा के सेक्टर-93 ए में भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़े इस ट्विन टावर को गिरा दिया जाएगा। प्रशासन ने इसके ध्वस्तीकरण की सभी तैयारियां पूर्ण रूप से मुकम्मल कर ली है। ऐसे में सभी के मन में एक सवाल उठ रहा है, कि ध्वस्तीकरण के क्या परिणाम होगें। क्या इससे प्रदूषण बढ़ जाएगा ? साथ ही इसके मलबे को हटाने में कितना समय लगेगा।

जानकारी के अनुसार ध्वस्तीकरण के बाद इससे 55,000 से 80,000 टन तक मलबा निकलेगा। जिसे हटाने में लगभग 3 महीने का समय लगेगा। साथ ही विस्फोट वाली जगह पर हवा में कंक्रीट की धूल का बड़ा गुबार उठेगा। जो कुछ ही समय में आस पास के इलाको में भी फैल जाएगा। जिससे बड़ा वायु प्रदूषण होने की संभावना है। साथ ही साँस लेने में दिक्कत तक की समस्या हो सकती है। इस के चलते प्रशासन ने इलाका निवासियों को मास्क का उपयोग करने के लिए बोल दिया है।

वही प्रशासन इस ध्वस्तीकरण प्रक्रिया के बाद आने वाली हर आफत से निपटने के लिए तैयार है। इस दौरान 15 एंटी स्मॉग गन, 6 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन, लगभग 200 सफाई कर्मचारी और 20 ट्रैक्टर ट्रॉली और 100 पानी के टैंक तैनात किए जाएगे। वही यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 6 स्थानों पर मैनुअल एम्बिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किए हैं। जिसके चलते वह होने वाले प्रदूषण की मात्रा आसानी से जान पाएगे। वहीं प्राधिकरण द्वारा आने वाले कई दिनों तक आसपास के इलाके में पानी का छिड़काव किया जाएगा।

इसी कड़ी में प्रशासन ने इलाका निवासियों की सहुलत के लिए एक कन्ट्रोल रूम की स्थापना करदी है। जहां लोग आसानी से ध्वस्तीकरण के बाद होने वाली किसी भी प्रकार की समस्या से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकते है। कन्ट्रोल रूम 28 अगस्त 2022 को प्रातः 6.00 बजे से लेकर 30 अगस्त 2022 तक 24x7 संचालित रहेगा।  कंट्रोल रूम से बात करने के लिए फोन नंबर जारी किए गए है।यह  0120-2425301, 0120-2425025 नंबरों पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static