बुलंदशहर हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, इस वजह से हुई मौत

punjabkesari.in Tuesday, Dec 04, 2018 - 12:47 PM (IST)

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हिंसा के शिकार हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इंस्पेक्टर की पहले पिटाई की गई थी। जिसके बाद उनके सिर में गोली मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सुबोध को बांयी आंख की भौं के पास गोली लगी है। यह गोली 32 बोर की थी।
PunjabKesari
बवाल के बाद एडीजी आनंद कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान भी कहा था कि डॉक्टरों के मुताबिक सिर में किसी ब्लंट ऑब्जेक्ट से चोट लगने से मौत की आशंका है। उपद्रवी सुबोध कुमार सिंह की सरकारी पिस्टल भी लूटकर ले गए। इंस्पेक्टर की मौत के बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल व्याप्त है। सुबोध के पैतृक गांव एटा में भी शोक की लहर है। किसी के घर भी चूल्हा नहीं जला है। मंगलवार सुबह पुलिस लाइन में सलामी के बाद उनका शव पैतृक गांव एटा पहुंचा है।

उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर आपत्ति जताते हुए शोक प्रकट किया है। इसके साथ ही मृतक के माता-पिता को 10 लाख और उनकी पत्नी को 40 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही है। इसके साथ ही परिवार के किसी एक सदस्य को 1 सरकारी नौकरी देने का भी एलान किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static