प्रयागराज: संगम में लोगों ने आस्था की डुबकी के साथ की नये वर्ष की शुरूआत

punjabkesari.in Wednesday, Jan 01, 2020 - 03:08 PM (IST)

प्रयागराज: प्रयागराज में संगम तट पर देश-विदेश से आए लोगों ने नए साल का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया। लोग पहले दिन संगम में स्नान कर मन्दिरों में पूजा पाठ कर रहे हैं। कुछ लोग नए साल का जश्र यहां सात समुंदर पार से आई विदेशी पक्षियों को दाना खिलाकर मना रहे हैं।

आपको बता दें कि संगम एक हिन्दू धार्मिक शहर है। यहां पर लोग कोई भी कार्य पूजा पाठ करने के बाद ही शुरू करते है।  संगम तट पर नया साल मनाने आये लोगों की अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली  है। लोगों का कहना है कि प्रयागराज धार्मिक शहर है। ऐसे में साल के पहले दिन अगर मां गंगा का आशीर्वाद मिल जाए तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। सुख की प्राप्ति होती है।

नए साल पर लोगों ने संकल्प लिया कि आपसी भाईचारा बना कर रखेंगे ,स्वच्छता अभियान में अपना भरपूर योगदान देंगे। भारी संख्या में वृक्षारोपण करेंगे साथ ही नए ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे। संगम क्षेत्र में  देश के कोने- कोने से लोग आते हैं। आस्था की डुबकी लगाते हैं हालांकि नए साल  को देखते हुए सात समुंदर पार से आए विदेशी मेहमान  साइबेरियन बर्डस को लोग दाना खिला कर अपने नए साल की शुरुआत कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि साइबेरियन बर्डस खास मेहमान होते हैं, इनको दाना खिला करके  एक अलग एहसास होता है। संगम में  साइबेरियन बर्डस को दाना खिलाने से भी मनोकामनाएं पूरी होती है। ऐसी लोगों की मान्यता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static