चीन की भाषा बोल रहे हैं प्रधानमंत्री: संजय सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2020 - 05:49 PM (IST)

लखनऊ: आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को लखनऊ के 1/18 विजय खंड गोमतीनगर, निकट लोहिया पार्क चौराहा के पास आम आदमी पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन सांसद संजय सिंह ने किया। यहां बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इस दौरान संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत और चीन का विवाद सेटेलाइट के माध्यम से मीडिया के लोग दिखा रहा है। बांकांग से लेकर फिंगर पॉइंट 4 से लेकर 8 तक चीनी आर्मी ने कब्जा कर लिया है और हवाई पट्टी बना दिया है। क्या विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं है कि इसपर सवाल कर सके।

संजय सिंह ने कहा कि भारत की सेना पर हमें 100 प्रतिशत भरोसा हैं। चीनी सेना से डटकर सामना करते हुए शहीद हुए सैनिकों को मेरा सलाम है, लेकिन सरकार पर शक है। संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री चीन की भाषा बोलते हैं। आप उनको सर्टिफिकेट दे रहे हैं। अगर चीनी सेना ने भारत की जमीन को कब्जा नहीं किया तो आप उनसे बातचीत क्यों कर रहे। चीनी कम्पनियों से प्रधानमंत्री जी पैसा लेते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static