UP में 15 जनवरी तक रैलियों पर रोक- गैरकानूनी पैसे, शराब पर होगी कड़ी नजर
punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 04:56 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव 2022 की तारीखों का निवार्चन आयोग ने ऐलान कर दिया है। प्रदेश में पहला चरण 10 फरवरी को शुरु होगा। दूसरा चरण, 14 फरवरी, तीसरा 20 फरवरी, चौथा 23 फरवरी, पांचवा 27 फरवरी, छठवां 3 मार्च सातवां, 7 मार्च को होगा। वहीं वोटो की गिनती 10 मार्च को होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि कोरोना में चुनाव चुनौतीपूर्ण है, लेकिन चुनाव कराना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि 80 साल के ऊपर के लोगों के लिए पोस्टल बैलेट का इंतजाम किया गया है और कोरोना प्रभावितों के लिए भी पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पोलिंग बूथों की संख्या भी बढ़ाई गई है। चंद्रा ने बताया कि महिला वोटरों की संख्या में इजाफा हुआ है। दिव्यांगों के लिए भी पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है। उम्मीदवारों को आपराधिक जानकारी देना जरूरी है। चुनाव के लिए खर्च की सीमा बढ़ाई गई। अब हर उम्मीदवार विधान सभा चुनाव में एक उम्मीदवार 40 लाख खर्च कर सकेगा। आज से उत्तर प्रदेश में चुनाव आचार संहिता आज से लागू हो गया है।
उन्होंने बताया कि बूथों पर मास्क, सैनिटाइजर होगा। मतदान कर्मी डबल वैक्सीनेटेड हो और कोवड गाइडलाइंस के दायरे में चुनाव कराएंगे। गैरकानूनी पैसे और शराब पर को लेकर प्रशासन एलर्ट पर रहेगा। वहीं 15 जनवरी तक सभी रैलियों पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी है। वोटिंग की समय सीमा को एक घंटे बढ़ा दिया गया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले राष्ट्रीय राजधानी में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया

मैंने इसे खत्म कर दिया है, आओ और ले जाओ...'', 8 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर ससुराल में किया फोन

Recommended News

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र को संबोधित करेंगी

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने वाले वैश्विक नेताओं का आभार व्यक्त किया

Janmashtami 2022: इस दिन जरूर घर लाएं ये चीज़, रूके हुए कार्य होंगे पूरे

सीसीआई ने अडाणी समूह को एसीसी लिमिटेड, अंबुजा सीमेंट्स के अधिग्रहण की मंजूरी दी