Ram Mandir में धूमधाम से मनाया जाएगा रामनवमी मेला, करीब 40 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2024 - 04:17 PM (IST)

Ram Mandir News: रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना के बाद हर रोज भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पर पहुंचते है और रामलला के दर्शन करते है। लोकार्पण के बाद अब तक क़रीब डेढ़ करोड़ लोगों ने रामलला के दर्शन किए है। अब रामनवमी मेला आ रहा है। मंदिर की स्थापना के बाद पहली बार रामनवमी मेला मनाया जाएगा। इसलिए ये बेहद खास है। रामनवमी पर बड़ी संख्या में देश और विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

PunjabKesari
बता दें कि रामनवमी पर राममंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। रामनवमी 17 अप्रैल हो है और 9 अप्रैल नवरात्र के पहले दिन से अयोध्या का विश्वप्रसिद्ध रामनवमी का मेला शुरू हो जाएगा। अनुमान के मुताबिक, इस साल रामनवमी पर 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं आएगे। ऐसे में श्रीराम ट्रस्ट मंदिर के भीतर और अयोध्या प्रशासन पूरे अयोध्या में तैयारी कर रहा है। अयोध्या प्रशासन ने आने वाले श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराने के लिए होल्डिंग क्षेत्र तय कर लिए हैं।

PunjabKesari
3 दिन 24 घंटे खुलेगा राम मंदिर
प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी प्लान तैयार कर लिया है। जगह-जगह भीड़ को रोका जाएगा। इन स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है। राम मंदिर तक जाने वाले मुख्य मार्ग 'जन्मभूमि पथ' पर काफ़ी पहले से ही श्रद्धालुओं को व्यवस्थित किया जाएगा। इसके लिए क़तारों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसी के मद्देनजर अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल लगातार रामनवमी की तैयारी के लिए बैठक कर व्यवस्थाओं को तय कर रहे हैं। उनका कहना है कि अयोध्या प्रशासन आस-पास के जिलों के प्रशासन से बात कर रहा है कि दर्शन के लिए आने वाले लोगों को अलग-अलग दिन दर्शन के लिए प्रेरित किया जाए और अयोध्या की सीमा पर सीमित संख्या में लोगों की आवाजाही हो। लोगों से भी अपील की जाएगी कि अलग-अलग दिन दर्शन करें। राम नवमी पर 16,17,18 यानि तीन दिन तक राम मंदिर को 24 घंटे खोलने का फ़ैसला पहले ही किया जा चुका है। भक्तों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static