महिला को बंधक बनाकर 3 दिन तक दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Nov 21, 2021 - 04:28 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के  मुजफ्फरनगर जिले से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 24 वर्षीय महिला को कथित तौर पर तीन दिनों तक बंधक बनाए रखने तथा उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस में दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार, महिला को एक शख्स जबरन एक होटल में ले गया जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया और तीन दिन उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पुलिस ने बताया कि महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने अपने आप को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसकी पिटाई की। उन्होंने बताया कि महिला और आरोपी एक-दूसरे को जानते हैं। आरोपी राहुल वर्मा फरार है। उन्होंने बताया कि महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।  मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static